मौत के साए में पढ़ाई कर रहे नौनिहाल, जिम्मेदार कौन।



जागता झारखंड संवाददाता शकील अहमद : भंडरा/लोहरदगा। छेत्र के भैसमुंडो में आंगनवाड़ी केंद्र के सामने बने गड्ढे में कचरा जमा होने से बच्चों के लिए खतरा पैदा हो गया है सेविका बिरसमुनी उरांव और स्थानीय लोगों का कहना है कि गड्ढा खतरनाक हो गया है और बच्चों के लिए एक गंभीर समस्या है आपको बता दें आंगनवाड़ी केंद्र, जो बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है, और बड़ा गढ्ढा होना ओ भी बदबूदार जिसमें कचरा भरा है

इस गड्ढे में जमा कचरा न केवल बदबू फैलाता है,बल्कि बीमारियों का कारण भी बन सकता है यह गड्ढा बच्चों के लिए एक खतरा बन गया है, क्योंकि वे खेलने के दौरान इसमें गिर सकते हैं आंगनबाड़ी के सेविका ने इस समस्या को लेकर अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है

स्थानीय लोगों की मांग है कि गड्ढे को जल्द से जल्द भरा जाए और कचरा साफ किया जाए ताकि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।


जर्जर छतों के नीचे नौनिहालों की जान, ढहते सपने और अंधेरे में भविष्य।


अभिभावक अपने बच्चे को आंगनबाड़ी भेजते हैं तो उन्हें सुरक्षा को लेकर चिंता सताए रहती है इसके बाद भी उनकी बदहाल व्यवस्था में नौनिहालों की जान जोखिम में हैं बुधवार को 10.30 बजे *दैनिक अखबार जागता झारखंड के संवाददाता शकील अहमद* जब भैसमुंडो आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे तो जर्जर छतों के नीचे नौनिहाल पढ़ाई कर रहे थे बीच-बीच में पानी टपक रहा था छत में बनी दरार देख वह डरे हुए थे आंगनबाड़ी केंद्र के बगल भी बड़ा गढ्ढा जिसमें पानी भरा बदबूदार कचरा से भरा जो हमेशा बड़े हादसे को न्योता दे रहा है यहां पर 26 बच्चे नामांकित हैं।

Post a Comment

और नया पुराने