जागता झारखंड संवाददाता,शहादत अली नारायणपुर (जामताड़ा) फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत मंगलवार को उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय कोरीडीह वन में फाइलेरिया दवा सेवन को लेकर एक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग से आए एएनएम बेबी पुष्पा स्वास्थ्य सहिया सकीना बीबी शिक्षक मो आजाद अंसारी महेंद्र यादि मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान एएनएम बेबी पुष्पा और स्वास्थ्य सहिया सकीना बीबी द्वारा बच्चों को फाइलेरिया दवा का सेवन कराया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना है। सहिया ने विद्यार्थियों को दवा के महत्व और नियमित सेवन की आवश्यकता के बारे में जागरूक भी किया। विद्यालय परिसर में मौजूद शिक्षकों बच्चों को भी जानकारी दी गई कि सभी लोग इस दवा का सेवन करें, ताकि समुदाय स्वस्थ रहे और बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सके। बच्चों में उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी गई।

.jpg)
एक टिप्पणी भेजें