शमीम अहसन जागता झारखंड ब्यूरो गोड्डा: प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनाराम हांसदा की अध्यक्षता में गुरु गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में प्रखंड के शिक्षा, स्वास्थ्य और विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी का शुभारंभ प्रखंड साधन सेवी मोहम्मद शमी इकबाल द्वारा किया गया। उन्होंने गुरु गोष्ठी के उद्देश्य, इसकी प्रासंगिकता तथा शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित शिक्षकों और अधिकारियों को एजेंडा से अवगत कराया। एजेंडा में यू-डाइस अपडेट, छात्र विवरण अद्यतन (स्टूडेंट अपडेशन), फाइलेरिया उन्मूलन, एक पेड़ - मां के नाम अभियान, नवोदय विद्यालय प्रवेश फॉर्म भरना, जर्जर भवन की रिपोर्टिंग, विद्यालय परिसर की स्वच्छता, तथा छात्रवृत्ति प्रपत्र भरने जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। गोष्ठी में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कैलाश मरांडी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. खालिद अंजुम, एवं नवोदय विद्यालय से नामित नोडल शिक्षक भी उपस्थित रहे। डॉ. मो. खालिद अंजुम ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से जानकारी देते हुए बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन शीघ्र किया जाएगा। साथ ही उन्होंने फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत एल्बेंडाजोल दवा के सेवन की आवश्यकता और लाभों पर भी जोर दिया। नवोदय विद्यालय के नोडल शिक्षक ने उपस्थित शिक्षकों से नवोदय प्रवेश फॉर्म भरने की प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने की अपील की। बैठक में विद्यालयों की भौतिक स्थिति, स्वच्छता और छात्रों के शैक्षणिक अधिकारों पर भी गंभीर चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि इन पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जा सके। गोष्ठी का समापन प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सोना राम हांसदा के प्रेरणादायक वक्तव्य के साथ हुआ। उन्होंने कहा – जब शिक्षा की बात दिल से हो, तो हर बच्चा रोशनी का मीनार होता है।
शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास के मुद्दों पर केंद्रित गुरु गोष्ठी आयोजित प्रखंड सभागार में बीडीओ सोनाराम हांसदा की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Jagta jharkhand
0


एक टिप्पणी भेजें