जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका) : शिकारीपाड़ा प्रखंड में शुक्रवार को बड़े ही धूमधाम व सम्मान के साथ 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया| प्रखंड सह अंचल कार्यालय शिकारीपाड़ा में प्रखंड प्रमुख हुदू मरांडी ने झंडोतोलन किया गया| साथ में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद एजाज आलम एवं अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर के साथ सभी कर्मचारी मौजूद थे। वहीं शिकारीपाड़ा थाना में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने झंडोतोलन किया| मौके पर थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी चौकीदार मौजूद थे| पुलिस कर्मियों द्वारा सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
वहीं प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। मोहुलपहाड़ी क्रिस्टन अस्पताल में अस्पताल के प्रभारी ने झंडा फहराया। अन्य सभी राजनीतिक दलों के कार्यालयों व संघ संगठनों के कार्यालयों में झंडोतोलन किया गया|


एक टिप्पणी भेजें