जागता झारखंड ब्यूरो चीफ गुमला । प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई का सबसे बड़ा चेहरा और 15 लाख का ईनामी उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा मंगलवार की रात पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप के जेल जाने के बाद मार्टिन केरकेट्टा ही संगठन का सर्वेसर्वा था। गुमला, खूंटी, प.सिंहभूम जिले में आतंक और खौफ का पर्याय मार्टिन केरकेट्टा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बरसों पसीना बहाया था,मगर वह बार-बार बच कर निकल जाता था। मगर उसके लिए मंगलवार की रात उसके जीवन का आखिरी रात साबित हुई। गुमला के एसपी हारिस बिन जमां को यह गुप्त सूचना मिली कि जिले के कामडारा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंगा बाड़ी उपर टोली में । पीएलएफआई के कुछ उग्रवादी छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई। इसके बाद उक्त गांव में सर्च आपरेशन चलाया गया। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मार्टिन केरकेट्टा मारा गया। ऑपरेशन टीम में गुमला एसपी हारिस बिन जमां,गुमला जिले की नक्सल क्यूआरटी (त्वरित प्रतिक्रिया दल), कामडारा थाना, और एक अन्य थाना क्षेत्र की पुलिस शामिल थी। गुमला पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है जिससे पीएलएफआई संगठन को भारी झटका लगा है ।
गुमला पुलिस की बड़ी कामयाबी पुलिस मुठभेड़ में मारा गया । पीएलएफआई का 15 लाख का ईनामी उग्रवादी मार्टिन केरकेट्टा ।
Jagta jharkhand
0

एक टिप्पणी भेजें