जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:लोहरदगा जिले के बगडू थाना परिसर में नवनिर्मित शिव-हनुमान मंदिर में भगवान शिव और हनुमान जी की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर का विधिवत उद्घाटन श्रद्धा और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी एवं एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर मंदिर का उद्घाटन किया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों, जवानों और ग्रामीणों के साथ सामूहिक आरती में शामिल होकर श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का प्रसाद वितरित किया।उद्घाटन समारोह में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे थाना परिसर में भक्ति, उत्साह और सामाजिक सौहार्द का वातावरण रहा। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ और बजरंगबली के जयकारे लगाए तथा भंडारे में सभी वर्गों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। स्थानीय लोगों ने मंदिर निर्माण को समाज में सकारात्मक संदेश देने वाली पहल बताया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी ने कहा कि आस्था और सेवा समाज को जोड़ने की सबसे बड़ी शक्ति है। धार्मिक स्थल केवल पूजा-अर्चना के केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सकारात्मक सोच को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ समाज के साथ विश्वास और सहयोग का रिश्ता मजबूत करना भी है।एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच जितना अधिक विश्वास और सहयोग होगा, क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था उतनी ही सुदृढ़ होगी। उन्होंने लोगों से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। कार्यक्रम में बगडू थाना प्रभारी दिनेश कुमार, क्राइम रीडर मनोज कुमार, बगडू थाना के पुलिस पदाधिकारी, जवान, जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें