लोहरदगा: राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम अंसारी ने सांसद सुखदेव भगत से की मुलाकात, मदरसा और जनाजा गाह निर्माण की उठाई मांग


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:राष्ट्रीय अंसारी एकता संगठन के युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम अंसारी ने लोहरदगा के माननीय सांसद सुखदेव भगत से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने क्षेत्र की बुनियादी और धार्मिक-सामाजिक समस्याओं को लेकर सांसद महोदय को एक मांग पत्र सौंपा और विस्तृत चर्चा की।मदरसा और जनाजा गाह के निर्माण की समस्या को प्रमुखता से उठायाइस बैठक में युवा जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम अंसारी ने अल्पसंख्यक समाज की दो प्रमुख और पुरानी मांगों को मजबूती से रखा:1,मदरसे का निर्माण: उन्होंने कहा कि बच्चों की दीनी और दुनियावी शिक्षा के लिए क्षेत्र में एक बेहतर मदरसे के भवन का निर्माण होना बेहद जरूरी है ताकि बच्चों को आधुनिक व धार्मिक शिक्षा सही माहौल में मिल सके।2,जनाजा गाह का निर्माण: उन्होंने सांसद महोदय को अवगत कराया कि क्षेत्र में एक व्यवस्थित जनाजा गाह (जनाज़गाह) न होने के कारण अंतिम संस्कार के समय स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों और अव्यवस्था का सामना करना पड़ता है। इसलिए जनाजा गाह का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। धूप और बारिश में बहुत परेशानी होती है

सांसद सुखदेव भगत ने दिया त्वरित समाधान का आश्वासन

माननीय सांसद सुखदेव भगत जी ने दोनों समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना और मांग पत्र पर विचार करते हुए सकारात्मक आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को सुधारना और समाज की बुनियादी व सामाजिक आवश्यकताओं को पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। सांसद महोदय ने भरोसा दिलाया कि वे इस दिशा में संबंधित अधिकारियों से बात कर सरकारी स्तर पर फंड आवंटित कराने और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द शुरू कराने का हर संभव प्रयास करेंगे।

Post a Comment

और नया पुराने