सामटोली चर्च परिसर में 200 केवीए ट्रांसफार्मर लगाने की मांग,झामुमो जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने विधुत कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन

 


जागता झारखंड संवाददाता सिमडेगा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष अनिल कंडुलना ने कार्यपालक अभियंता, विद्युत विभाग, सिमडेगा को ज्ञापन सौंपकर सामटोली चर्च परिसर में विद्युत व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सामटोली चर्च परिसर में वर्तमान में 100 KVA का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, लेकिन क्षेत्र में बिजली की बढ़ती खपत के कारण सुचारू विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में कई बड़े विद्यालय, कॉलेज एवं घनी आबादी होने के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है। मौजूदा क्षमता का ट्रांसफार्मर बढ़ते लोड को वहन करने में सक्षम नहीं है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार लो-वोल्टेज और बिजली आपूर्ति में बाधा जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है।झामुमो जिलाध्यक्ष ने मांग की कि जनहित को देखते हुए वर्तमान 100 KVA ट्रांसफार्मर के स्थान पर 200 KVA का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए अथवा 100-100 KVA के दो अलग-अलग ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएं, ताकि क्षेत्र के लोगों को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्युत विभाग इस मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करेगा, जिससे सामटोली चर्च परिसर एवं आसपास के हजारों उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली सुविधा मिल सके।

Post a Comment

और नया पुराने