लोहरदगा: कांग्रेस ने पेट्रोल-डीज़ल महँगाई के विरोध में शिवप्रसाद पेट्रोल पम्प पर जोरदार हस्ताक्षर अभियान चलाया

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


 26 मई 2026 लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सुखैर भगत के नेतृत्व में शिवप्रसाद पेट्रोल पम्प, पावरगंज में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों व केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार हस्ताक्षर अभियान और नारेबाजी हुई। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता, प्रखण्ड व नगर अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई सेवादल सहित भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सुखैर भगत ने महंगाई, बेरोजगारी व आर्थिक संकट पर केन्द्र सरकार को घेरा और कहा कि बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने भी महंगाई पर सरकार की नाकामी बताई और संघर्ष जारी रखने का संकल्प जताया। कार्यकर्ताओं ने “महंगाई की मार, नहीं सहेंगे यार”, “पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम वापस लो” जैसे नारे लगाए। प्रमुख उपस्थितियों में नेसार अहमद, नूर महम्मद, सदरुल अंसारी, प्रकाश उराँव, दानिश अली सहित कई नेता व कार्यकर्ता शामिल थे।

Post a Comment

और नया पुराने