जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, सभी अग्रणी संगठनों के जिला अध्यक्षों, सभी प्रखण्ड अध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों की एक विशेष बैठक कांग्रेस कार्यालय राजेन्द्र भवन, लोहरदगा में आयोजित की गई। बैठक में आगामी दिनांक 31/05/2026 को आयोजित होने वाले बीएलए-2 प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।बैठक में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एस आई आर) कार्यक्रम को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बताया गया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य प्रारंभ हो चुका है तथा इसकी महत्ता को देखते हुए प्रदेश से बड़े नेताओं का भी विशेष उपस्थिति रहेगी तथा लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा नियुक्त सभी बीएलए को निर्देशित किया गया है कि वे दिनांक 31 मई 2026 को नगर भवन, प्रखण्ड परिसर, लोहरदगा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी बीएलए से कहा कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक करें तथा किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से वंचित न रहने दें।
प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने कहा कि एस आई आर अभियान चुनाव प्रक्रिया का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसमें कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से सभी बीएलए को तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी ताकि वे अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन कर सकें। साथ ही उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से संगठन की मजबूती एवं लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।


एक टिप्पणी भेजें