झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर डालसा ने की मध्यस्थों के साथ बैठक,चेक अनादरण पर विशेष लोक अदालत को सफल बनाने पर जोर

 जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार 10 अप्रैल 2026 को सीजेएम सह एसीजेएम सह प्रभारी सचिव डालसा श्री केके मिश्रा ने सभी मध्यस्थों के साथ बैठक की। जिसमें बताया गया कि 25 अप्रैल 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर में चेक अनादरण पर विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाना है। वहीं उन्होंने विशेष लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। साथ ही मध्यस्थों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में वादों का निष्पादन कराने की बात कही। बैठक में एनआई एक्ट से संबंधित न्यायालय के कर्मियों को एनआई एक्ट से संबंधित सुलहनीय योग्य मामलों का चयन करने का निर्देश दिया। साथ ही पक्षकारों को नोटिस भेजने और फोन के माध्यम से संपर्क करने की बात कही। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में मामले के निष्पादन के लिए एनआई एक्ट से संबंधित न्यायालयों में मध्यस्थों को नियुक्त किए जाने की बात कही। ताकि सभी मध्यस्थ आपस में समन्वय बनाकर पक्षकारों को सूचित कर सकें और अधिक से अधिक संख्या में मामले के निष्पादन में अपनी सहभागिता निभा सकें। बैठक में आगामी 02 मई 2026 को किस्को प्रखण्ड में आयोजित होने वाले मेगा लीगल सशक्तिकरण कैंप सह पर्यावरण जागरूकता अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। जिसमें आयोजन को सफल बनाने को लेकर सभी की सहभागिता की बात कही। मौके पर मध्यस्थ हेमंत सिन्हा, प्रवीण कुमार भारती, लाल दीपक कुमार, लाल धर्मेंद्र देव, बुधनाथ साहू, पवन कुमार, मोमिना खातून, सुरीला देवी, कुमार चंद्रशेखर, युगल किशोर प्रसाद उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने