उपायुक्त ने दिखाई पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झंडी

 जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा शुक्रवार को पोषण अभियान अंतर्गत जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर सभी प्रखण्डों में आमजनों में जागरूकता हेतु रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ के द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत 9 से 23 अप्रैल 2026 तक संचालित होनेवाले पोषण पखवाड़ा के विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी जाएगी। पोषण पखवाड़ा का मुख्य थीम बचपन के पहले छह साल पोषण, पढ़ाई के लिए बेमिसाल रखा गया है जिसमे अंतर्गत अन्य कई उप विषय भी शामिल किये गये हैं जिसमें मातृत्व एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन (0-3 वर्ष), प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष), स्क्रीन टाइम को कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका, सशक्त आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाना आदि शामिल है। पखवाड़ा के दौरान हर तिमाही में आयोजित किये जानेवाले वृद्धि निगरानी सप्ताह (15-21 अप्रैल) को भी शामिल किया जाना है। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग समेत अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी सेविका/सहायिकाएं उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने