जनगणना प्रशिक्षण में बोले उपायुक्त
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:जनगणना-2027 को लेकर सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण समाहरणालय स्थित झारनेट सभाकक्ष में प्रारंभ हुआ।
इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे पदधिकारियों को सम्बोधित करते हुए उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जनगणना का कार्य भी निर्वाचन कार्य जितना ही महत्वपूर्ण है। इस कार्य को भी बहुत गहनता और गंभीरता के साथ करना है।पहले की तुलना में आज जनगणना का कार्य ज्यादा सुदृढ हुआ है और इसमें तकनीक का भी इस्तेमाल बढ़ा है। इसे निर्धारित समय मे पूर्ण किया जाना है जिसे प्रशिक्षित होने के बाद ही पूर्ण किया जा सकता है, इसलिए प्रशिक्षण अच्छी तरह पूर्ण करें। मतगणना से जुड़े किसी भी तरह का प्रश्न हो तो प्रशिक्षण सत्र में ही इसका समाधान हो जाएगा।
गलतियों से बचें
उपायुक्त ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण कार्य है जिसमें गलतियों की जगह नहीं है। किसी भी तरह का गलत डेटा पूरे प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है। प्रशिक्षण का नोट्स तैयार कर अपने पास रखें जिसका अध्ययन आप कभी भी कर सकते हैं।
दिया गया प्रशिक्षण
आज के प्रशिक्षण में मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के बारे जानकारी रांची से आये प्रशिक्षक पदधिकारियों द्वारा दी गयी। इनमें इस कार्य मे लगे प्रगणक एवं पर्यवेक्षक द्वारा किये जाने वाले कार्यों, उनके कर्तव्यों, फील्ड कार्य करते समय बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियां, मकानों को मार्किंग करने का तरीका, जनगणना अधिनियम के अनुसार गोपनीयता बनाये रखने, मोबाइल एप का इस्तेमाल, विधिक प्रावधान, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के अधिकार, नजरी नक्शा तैयार करना, मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना प्रश्नों को भरना,स्व-गणना, जनगणना अधिनियन,1948 समेत अन्य बिंदुओं की जानकारी दी गयी।
प्रशिक्षण मंगलवार को भी आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता-सह-जिला जनगणना पदाधिकारी जितेंद्र मुंडा, जिला भूमि सुधार उपसमाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी सुजाता कुजूर, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-चार्ज जनगणना पदाधिकारी, प्रशासक नगर परिषद, सभी प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक समेत अन्य उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें