जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा :लोहरदगा में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की एक खूबसूरत तस्वीर उस वक्त देखने को मिली, जब अंजुमन इस्लामिया लोहरदगा की ओर से सरहुल शोभा यात्रा का जामा मस्जिद के समीप बेहद भव्य और गर्मजोशी भरा स्वागत किया गया। हर वर्ग के लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने।स्वागत कार्यक्रम में अंजुमन के पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फूल-मालाओं और मुस्कुराते चेहरों के साथ शोभा यात्रा का अभिनंदन किया गया, जिससे आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश दूर-दूर तक पहुंचा।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरहुल जैसे पर्व प्रकृति, संस्कृति और समाज को जोड़ने का काम करते हैं, और ऐसे आयोजनों से विभिन्न समुदायों के बीच आपसी विश्वास और मजबूत होता है।कार्यक्रम ने इस पल को जीवंत कर दिया।


एक टिप्पणी भेजें