परिवहन सचिव ने किया सीएम ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बस परिचालन का निरीक्षण,प्रेस ब्रीफिंग में दी जानकारी
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा:परिवहन सचिव राजीव रंजन सोमवार को लोहरदगा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोहरदगा जिला मुख्यालय से मुर्मू ग्राम तक जोड़ने बस में सफर कर यात्रियों से बातचीत की और मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना वाली अंतर्गत यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराया। उन्होंने यात्रियों को बताया कि विकलांग, विधवा, स्कूली बच्चियों समेत कुल 10 वर्गों के लोगों से यात्री भाड़ा नहीं लिया जाना है। आने वाले समय में और सुविधाएं बढ़ेंगी। इस जिला मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बसों के परिचालन की बेहतर संभावनाएं हैं जिससे यात्री सुविधाएं बढ़ेंगी।
मीडिया कर्मियों को दी जानकारी
परिवहन सचिव ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत 172 बसें संचालित हो रही हैं। सभी बसों को भुगतान जीपीएस के आधार परिचालन के अनुसार किया जा रहा है। वाहन में बैठने की क्षमता के अनुसार बस मालिकों को प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जा रहा है। जिला में कुल 26 रूट अधिसूचित हैं।
जिला में कार्य करने का अनुभव बेहतर रहा
परिवहन सचिव ने बताया कि लोहरदगा जिला में उपायुक्त के रूप में पोस्टिंग के दौरान उनका अनुभव सभी के साथ शानदार रहा। यह छोटा जिला है जहां कार्य करने का अनुभव अलग है। परिवहन सचिव के रूप में यह पहला दौरा है। इस जिला में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना अंतर्गत बस परिचालन में बेहतर संभावनाएं हैं। यहां सुदूरवर्ती पंचायत हैं जहां से जिला मुख्यालय प्रतिदिन लोग बड़ी संख्या में आते हैं। मात्र एक रुपये में इस योजना के अंतर्गत वाहन का निबंधन होता है।
ऋण लेने भी करेंगे सहयोग
उपायुक्त डॉ ताराचंद ने कहा कि जिन व्यक्ति को इस योजना अंतर्गत वाहन का परिचालन करवाना है उन्हें जिला प्रशासन की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा।अगर वाहन के लिए ऋण लेना है तो भी प्रशासन सहयोग करेगी। जिला में प्रति व्यक्ति आय कम है जहां कहीं भी आना जाना लोगों के लिए महंगा है। बसों की संख्या इस योजना अंतर्गत बढ़ने से सुविधा बढ़ेगी और खर्च कम होगा। अवसर पर पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, जिला परिवहन पदाधिकारी जय सांखी मुर्मू समेत अन्य उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें