लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर 14 मार्च 2026 को "जन संवाद" कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित हुआ।

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


लोहरदगा जिले के पेशरार प्रखंड में 14 मार्च 2026 को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर "जन संवाद" कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भारी संख्या में भाग लिया। चार सत्रों—पेसा अधिनियम, मनरेगा बचाओ अभियान, ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी (जीपीसीसी) की भूमिका तथा BLA-2 प्रशिक्षण व मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण—पर विस्तृत चर्चा हुई।जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने सम्बोधन में पेसा को आदिवासी अधिकारों व ग्राम स्वशासन का ऐतिहासिक कानून बताया, जो जल-जंगल-जमीन पर ग्रामसभा को अधिकार देता है। उन्होंने मनरेगा को गरीबों के लिए सम्मानजनक रोजगार का माध्यम व जीपीसीसी को संगठन की जड़ बताया। बीएलए-2 व मतदाता पुनरीक्षण को लोकतंत्र की मजबूती का आधार मानते हुए कार्यकर्ताओं से जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने जीपीसीसी को पार्टी की आधारभूत इकाई कहा, जो गांव स्तर पर विचारधारा मजबूत करती है। UPA की मनरेगा योजना की सराहना करते हुए भाजपा पर इसे कमजोर करने का आरोप लगाया। उन्होंने योजनाओं का श्रेय लेने वाली राजनीति की आलोचना की और कांग्रेस की सच्चाई जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया।बीएलए मास्टर ट्रेनर प्रकाश उराँव ने SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) पर प्रशिक्षण दिया, मतदाता सूची की शुद्धता-पारदर्शिता पर बल दिया। पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष रविन्द्र सिंह खेरवार ने पेसा को आदिवासी संस्कृति-परंपरा की ढाल बताया, ग्रामसभा को विकास निर्णयों में भागीदार बनाने पर चर्चा की।प्रखंड अध्यक्ष बुधदेव उराँव ने समापन में सभी का आभार माना। कार्यक्रम में सुखैर भगत, नेसार अहमद, प्रकाश उराँव, सानियरों उराँव, रविन्द्र सिंह खेरवार सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता-ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

और नया पुराने