उपायुक्त डॉ ताराचंद द्वारा गुरुवार को समाहरणालय परिसर लोहरदगा से दो जागरूकता रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
उपायुक्त द्वारा बाल विवाह उन्मूलन के लिए एक जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखायी जिसमें उन्होंने कहा कि बाल विवाह एक अपराध है। शिक्षा से ही इस कुरीति को दूर किया जा सकता है। बाल विवाह को बढ़ावा देने वालों के लिए कानून में सजा के प्रावधान हैं। किसी के द्वारा अगर बाल विवाह किया जा रहा है या उसे बढ़ावा दिया जा रहा है तो इसकी सूचना टॉल फ्री नंबर 1098 पर दें।
उपायुक्त द्वारा एक अन्य जागरूकता वाहन को रवाना किया गया जिसमें जन्म व मृत्यु के पंजीकरण हेतु आमजनों को जागरूक किया जा रहा है। उपायुक्त ने आवश्यक रूप से किसी भी नवजात के जन्म का पंजीकरण कराने और किसी व्यक्ति का मृत्यु का भी निबंधन कराने की अपील आमजनों से की गयी।
हस्ताक्षर अभियान चलाया गया
इस अवसर पर बाल विवाह के उन्मूलन हेतु हस्ताक्षर अभियान भी समाहरणालय परिसर में चलाया गया जिसमें सभी पदाधिकारीगण शामिल हुए।अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, आइटीडीए परियोजना पदाधिकारी सुषमा नीलम सोरेंग, उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान समेत अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



एक टिप्पणी भेजें