जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। बासुकीनाथ नगर निकाय चुनावों के नतीजे धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर वीणा देवी ने छह उम्मीदवारों के बीच भारी मतों से शानदार जीत हासिल कर ली है। आधिकारिक पुष्टि हो गई है।सुबह 8 बजे से मतगणना केंद्र पर चल रही गिनती में वीणा देवी ने स्पष्ट बढ़त बना ली। नगर पंचायत की जनता ने सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल के सक्रिय योगदान को देखते हुए उनकी पत्नी वीणा देवी को सर-आंखों पर बिठाया और अध्यक्ष पद की कुर्सी सौंप दी। निरंजन मंडल के सामाजिक कार्यों ने पंचायत के विकास को नई दिशा देने का वादा किया है।जीत की कामना को लेकर वीणा देवी सुबह से ही प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर में धरने पर बैठी रहीं। जीत मिलते ही उन्होंने भोलेनाथ महादेव का धन्यवाद किया और बासुकीनाथ की जनता का आभार जताया। वीणा देवी ने कहा, "यह जनता का आशीर्वाद है। हम पंचायत के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध रहेंगे।"
बासुकीनाथ नगर पंचायत अध्यक्ष बनीं वीणा देवी, निरंजन मंडल के सामाजिक कार्यों ने दिलाई जीत
जागता झारखंड
0



एक टिप्पणी भेजें