एमपावर्ड परियोजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूह के दीदियों ने हिजला मेला में लगाया एक्टिवेशन स्टॉल, उत्पादों का किया प्रचार-प्रसार



जागता झारखंड दुमका ब्यूरो चीफ

ट्रिकल अप इंडिया फाउंडेशन एवं चेतना विकास संस्था द्वारा रानेश्वर प्रखंड के अंतर्गत संचालित एमपावर्ड परियोजना से जुड़ी स्वयं सहायता समूह की दीदियों ने ऐतिहासिक आदिवासी जनजातीय सांस्कृतिक हिजला मेला में अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार हेतु एक्टिवेशन स्टॉल लगाए।

इस परियोजना के तहत पिछले दो वर्षों से पंचायत मोहुलबोना, तालडंगाल, धानभाषा एवं सालतोला की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका संवर्धन, उद्यमिता विकास एवं बाजार से जोड़ने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हिजला मेला में स्वयं सहायता समूह के दीदियों द्वारा हस्तनिर्मित बॉंस उत्पाद, खाद्य सामग्री मुंड़ी, पारंपरिक पत्तल प्लेट उत्पाद का प्रदर्शन एवं बिक्री किया जा रहा है।

   परियोजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना तथा उनकी आय में वृद्धि करना है। मेले में लगाए गए स्टॉल के माध्यम से महिलाओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने एवं ग्राहकों से सीधे जुड़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा एवं आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है।

संस्था के प्रतिनिधियों ने बताया कि एमपावर्ड परियोजना का लक्ष्य महिलाओं को सतत् आजीविका से जोड़ना एवं उन्हें डिजीटली स्वावलंबी बनाना है। भविष्य में भी इस प्रकार के मंच उपलब्ध कराकर स्वयं सहायता समूह के दीदियों को बाजार से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा।




Post a Comment

और नया पुराने