रंगालिया पंचायत के निकट सड़क बोर्ड पर बोलपुर-शांतिनिकेतन की दूरी गलत, साहेबगंज के तीर निशान भी गलत सुधार की मांग ।


जागता झारखंड संवाददाता रानीश्वर दुमका : उप राजधानी दुमका के अंतर्गत रानीश्वर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर-बारमासिया मुख्य सड़क पर रंगालिया पंचायत भवन के निकट पथ निर्माण विभाग, पथ प्रमंडल दुमका द्वारा लगाए गए दिशा-निर्देश बोर्ड पर बोलपुर शांतिनिकेतन की दूरी गलत अंकित और साहेबगंज की तीर निशान भी गलत होने से स्थानीय लोग भ्रमित हो रहे हैं। बोर्ड में आसनबनी 04 किमी, रामपुरहाट 55 किमी, दुमका 39 किमी, रानीश्वर 10 किमी, बोलपुर शांतिनिकेतन 36 किमी, कोलकाता 221 किमी लिखा है, जबकि वास्तविक दूरी रानीश्वर से बोलपुर शांतिनिकेतन लगभग 100 किमी है। गलत दूरी का विवरण,बोर्ड पर बोलपुर शांतिनिकेतन की दूरी मात्र 36 किमी बताई गई है असंभव है। साहेबगंज का तिर निशान भी गलत

स्थानीय लोगों ने साहेबगंज की दूरी के तिर निशान को भी गलत बताते हुए सुधार की मांग की है, क्योंकि बोर्ड पर इसका सही उल्लेख नहीं है। ,स्थानीय असुविधा बढ़ी 

यह गलत जानकारी यात्रियों को भ्रमित कर रही है, खासकर रानीश्वर जैसे जहां भोले भाले लोग रहते हैं, ग्रामीण क्षेत्र में जहां लोग दैनिक यात्रा पर निर्भर रहते हैं। पथ निर्माण विभाग से तत्काल बोर्ड सुधारने की मांग की है।

Post a Comment

और नया पुराने