जागता झारखंड संवाददाता संतोष सिंह कैरो/लोहरदगा कैरो अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की 140वां स्थापना दिवस कैरो प्रखंड के सभी छह पंचायतों गुड़ी,कैरो,सढ़ाबे,हनहट,गजनी एवं नरौली में कांग्रेस पार्टी का फ्लैग(झंडा) झंडोत्तोलन कर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है आज इसकी उम्र 140 वर्ष हो गया। जब देश ब्रिटिश शासन के हाथों गुलाम था तब इस पार्टी की स्थापना की गई थी। स्थापना या प्रारंभिक काल में पार्टी का उद्देश्य ब्रिटिश शासन या हाथों से देश को आजाद कराना था। पार्टी के अनेक नेताओं एवं महापुरुषों के कुर्बानी के लंबे अंतराल बाद देश आजाद हुआ। आजादी के समय देश में सुई का निर्माण नहीं होता था तब से लेकर अब तक देश में कांग्रेस पार्टी ने सुई से लेकर हवाई जहाज तक का निर्माण किया। सदन से लेकर सड़क तक लोगों की अधिकारों की रक्षा के लिए देश को आरटीआई,आरटीई,नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट(एनएफएसए) मिड डे मील,समान काम समान अधिकार,पंचायती राज,मनरेगा,पेसा कानून इत्यादि दिया। राष्ट्रीय पटल पर देश की पहचान कांग्रेस पार्टी ने ही दिया। स्थापना दिवस या झंडोत्तोलन के मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अनीस अहमद यूथ प्रखंड अध्यक्ष जाहिद अंसारी वरिष्ठ कांग्रेसी जलील अहमद खान वरिष्ठ कांग्रेसी सह पूर्व मुखिया सह प्रधान वीरेंद्र उरांव वरिष्ठ कांग्रेसी सह प्रखंड अंजुमन सदर जमील अंसारी प्रखंड उपाध्यक्ष विजय कुमार एक्का मुस्लिम अंसारी नईम अंसारी प्रखंड महासचिव मोजाहिर अंसारी प्रवीण पांडे शमीरुद्दीन अंसारी जोरावर खान पंचायत अध्यक्ष गंन्दरु उरांव परवेज अंसारी विजय उरांव नाजिम अहमद कांशी उरांव एवं नारायण उरांव मकबूल अंसारी मंसूर आलम विपिन उरांव जतरू उरांव अकबर खान सरताज आलम अनवर अंसारी भोला भगत राम उरांव मंगरा उरांव अर्जुन उरांव दसई उरांव इदरीश अंसारी मनान खान आदि सैकड़ो कांग्रेसी जन उपस्थित थें।
राष्ट्र की सबसे पुरानी पार्टी का जन्मोत्सव: AICC स्थापना दिवस - अनीस अहमद
Jagta jharkhand
0



एक टिप्पणी भेजें