जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका): शिकारीपाड़ा विधानसभा के युवा विधायक आलोक कुमार सोरेन आज मंगलवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पंचायत सोनाढाब के झामुमो के वरिष्ठ कार्यकर्ता तमिज़ुद्दीन अंसारी के घर पहुंचे। विधायक के साथ काफी संख्या में झामुमो के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हाल-चाल पूछा और उनकी समस्याओं को सुनकर उसके समाधान की बात कही। विधायक आलोक कुमार सोरेन ने कहा कि यह कार्यकर्ताओं के साथ एक औपचारिक मुलाकात थी जिसमें क्षेत्र की समस्याओं और कार्यकर्ताओं के हाल-चाल के बारे में जाना गया। बताते चलें कि वर्तमान विधायक आलोक कुमार सोरेन से पूर्व 35 वर्षों तक इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व वर्तमान सांसद दुमका नलिन सोरेन कर चुके हैं और उन्हीं के पथ निर्देशन में आलोक कुमार सोरेन भी लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में रहकर उनके सुख-दुख एवं हाल-चाल की जानकारी लेते रहते हैं जिससे आलोक कुमार सोरेन भी अपने पिता की तरह ही जनता एवं कार्यकर्ताओं के मन में बसे हुए हैं। विधायक के साथ जिला प्रवक्ता झामुमो अब्दुल सलाम अंसारी, रजनीश कुमार, प्रखंड सचिव प्रभुनाथ हांसदा, मुस्तफा अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, भवतारण गोस्वामी, प्रखंड प्रमुख हुदू मरांडी, मुस्तफा मियां (चेडे), राजीव लोचन, फरीद अंसारी , मोजाहिद अंसारी, खलील अंसारी , ललका मियां , बोदू मियां समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
विधायक आलोक कुमार सोरेन ने की कार्यकर्ताओं के संग बैठक
जागता झारखंड
0


एक टिप्पणी भेजें