जागता झारखंड मंडरो संतोष उपाध्याय
प्रधान मंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत प्रखंड संसाधन केंद्र मंडरो में संकुल स्तरीय रसोईया सह सहायिका में चयनित रसोईया सह सहायिका का प्रखंड स्तरीय खाना बनाने का प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें प्रखंडाधीन सभी 8 स्कूलों से रसोईया सह सहायिका ने भाग लिया एवं अपने अपने बनाए मध्याह्न भोजन को प्रस्तुत किया।जिसमें निर्णायक के द्वारा रसोईया द्वारा बनाए गये भोजन का स्वाद लेने के बाद अपना फैसला सुनाया गया।इस प्रतियोगिता में प्रथम उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीराम चौकी पूर्वी मुस्लिम टोला द्वितीय उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बड़तल्ला नया टोला एवं तृतीय उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय पहाड़पुर झरना टोला ने प्राप्त किया। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो.एहसान अहमद,बीआरपी क्लेमेंट सोरेन,अभिषेक कुमार, भानु प्रकाश,शिक्षक अब्दुल अंसारी,मो. मोअज्जम हुसैन, रविकांत सिन्हा,चंद्रकांत ठाकुर सहित अन्य उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें