काठीकुंड के बड़ा धनियापहाड़ी में फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न, जुनियर स्टार बादोली बयार बनी विजेता



जागता झारखंड दुमका ब्यूरो। काठीकुंड प्रखंड के झिकरा पंचायत अंतर्गत बड़ा धनियापहाड़ी गांव में ए बी क्लब बड़ा धनियापहाड़ी के तत्वावधान में एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। बुधवार, 26 नवंबर 2025 को खेले गए फाइनल मुकाबले में जुनियर स्टार बादोली बयार ने पेनल्टी शूटआउट में एफ.सी. तीतालिया पाकुड़िया को एक गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।पहले सेमीफाइनल में युवा संघ शिकारीपाड़ा ने जोरदार प्रदर्शन किया, लेकिन पेनल्टी शूटआउट में जुनियर स्टार बादोली बयार ने जीत हासिल की। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में एफ.सी. तीतालिया पाकुड़िया ने हुडिञ ईपील दुमका को 2-0 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।फाइनल मैच रोमांचक रहा, जो बराबरी पर समाप्त हुआ। पेनल्टी में जुनियर स्टार बादोली बयार ने एक गोल से जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत मुखिया एलबिना मुर्मू, मुखिया प्रतिनिधि दुलाल बेसरा, उपमुखिया मिस्त्री मुर्मू, पूर्व पंचायत समिति सदस्य सुचित्रा सोरेन तथा सामाजिक कार्यकर्ता ओरगेनेश मुर्मू (मरांग दा) उपस्थित रहे। इसके अलावा आदिवासी क्लब काठीकुंड के अध्यक्ष बिमल सोरेन, सचिव रोशन मुर्मू, कोषाध्यक्ष मानवेल मुर्मू सहित कई गणमान्य व्यक्ति और पंचायत प्रतिनिधि मौजूद थे।कार्यक्रम के दौरान प्रथम पुरस्कार 50,000 रुपये पंचायत मुखिया एलबिना मुर्मू, ओरगेनेश मुर्मू और बिमल सोरेन के हाथों प्रदान किया गया। द्वितीय पुरस्कार 30,000 रुपये क्लब अध्यक्ष सुखदेव राय व सचिव मनोज राय के माध्यम से वितरित किया गया, जबकि तृतीय और चतुर्थ पुरस्कार 10,000-10,000 रुपये क्रमशः प्रेमदास सोरेन, बाबुलाल मरांडी, सुरज कुमार मरांडी, जगन्नाथ राय तथा आयोजन समिति के अन्य सदस्यों द्वारा वितरित किए गए।क्लब संयोजक सिमोन टुडू, विपलाब मुर्मू, विनय मुर्मू, पप्पू राय, सुरेश मुर्मू व ग्राम प्रधान रामचरण राय समेत सभी क्लब सदस्यों की सक्रिय भूमिका से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Post a Comment

और नया पुराने