जागता झारखंड संवाददाता सनाउल्लाह अंसारी लोहरदगा
: लोहरदगा। खेल के जुनून से सराबोर लोहरदगा में आज, 3 नवंबर 2025 को लोहरदगा प्रीमियर लीग (LPL)-2025 का शानदार आगाज़ हो गया है। स्थानीय नदिया ग्राउंड मिनी स्टेडियम में आयोजित इस फुटबॉल महाकुंभ का उद्घाटन लोहरदगा के सांसद और जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष श्री सुखदेव भगत ने किया।
इस मौके पर जिले के उपायुक्त डॉ कुमार ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
स्थानीय प्रतिभाओं को मिलेगा अंतर्राष्ट्रीय मंच
सांसद सुखदेव भगत ने उद्घाटन के अवसर पर कहा कि यह प्रीमियर लीग सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि लोहरदगा की मिट्टी में छिपी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के साथ खेलने और सीखने का एक सुनहरा अवसर है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन जिले में फुटबॉल के खेल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा और युवाओं के सपनों को उड़ान देगा। आठ टीमें इस लीग में हिस्सा ले रही हैं। यह टूर्नामेंट 3 नवंबर से 10 नवंबर तक चलेगा। साथ ही विजेता टीम को दो लाख रुपये और उपविजेता टीम को डेढ़ लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा, मैन ऑफ द सीरीज को एक नई मोटरसाइकिल सहित आकर्षक व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
इस दौरान, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने भी खेल भावना को मजबूत करने और लोहरदगा को खेल के मानचित्र पर लाने के लिए सांसद सुखदेव भगत के प्रयासों की सराहना की। पूरे आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। और आज का उद्घाटन मैच कैरो प्रखंड और प्रखंड के बीच खेला गया जिसमें दोनों टीम बराबर पर रहे दोनों को एक एक पॉइंट मिलेगा।


एक टिप्पणी भेजें