सादिक अनवर रिजवी ने छठ पर्व को प्रेम, सौहार्द और स्वच्छता के साथ मनाने की अपील की

लोहरदगा पुलिस का छठ महापर्व पर स्वच्छता एवं सुरक्षा अभियान जारी, नदियों-घाटों की विशेष सफाई में जुटे अधिकारी 


जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा

: लोकआस्था के महापर्व छठ को लेकर लोहरदगा पुलिस ने 23 अक्टूबर 2025 को लगातार दूसरे दिन शहर के प्रमुख नदियों एवं घाटों में स्वच्छता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से व्यापक अभियान चलाया। गुरुवार को यह विशेष स्वच्छता अभियान सिठियों नदी घाट एवं पुल के आसपास केंद्रित रहा, जहां बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने भाग लिया। अभियान के दौरान नदी घाटों एवं पुलों के पास जमा कचरे, प्लास्टिक, और मलबे को हटाया गया ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर सादिक अनवर रिजवी, पुलिस अधीक्षक लोहरदगा, ने आम जनता से अपील की कि वे छठ महापर्व को आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि छठ केवल आस्था और सूर्य उपासना का पर्व नहीं है, बल्कि यह समाज में एकता, स्वच्छता और अनुशासन का संदेश देने वाला त्योहार है। श्री रिजवी ने लोगों से अपील की कि वे घाटों पर साफ-सफाई बनाए रखें और प्लास्टिक का उपयोग न करें, ताकि इस पावन पर्व की गरिमा अटूट बनी रहे।स्वच्छता अभियान में पुलिस विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। इनमें वेदांत शंकर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी किस्को; समीर तिर्की, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) लोहरदगा; श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लोहरदगा; सार्जेंट मेजर शेरु कुमार रंजन, सार्जेंट विवेक कुमार, और सार्जेंट मुकेश कुमार के साथ अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे। पुलिस के इस संयुक्त प्रयास से घाट क्षेत्र में साफ-सफाई और व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार देखा गया।लोहरदगा पुलिस का यह कदम छठ पर्व जैसे सामाजिक और धार्मिक उत्सवों के दौरान जनसहभागिता और प्रशासनिक जिम्मेदारी के उत्तम उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है। ऐसे प्रयासों से समाज में स्वच्छता, एकजुटता और सुरक्षा के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है।

Post a Comment

और नया पुराने