क्या आप UPI बारकोड से लेते हैं पेमेंट - रहे सतर्क!

 


जगता झारखण्ड संवादाता: सूत्रो से पाकुड़ जिले में इन दिनों नकली UPI (यूपीआई) ऐप्स के जरिए ठगी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ठग दुकानदारों के बारकोड (QR Code) को स्कैन कर नकली यूपीआई ऐप से फर्जी "पेमेंट सफल" स्क्रीन दिखा देते हैं, जिससे दुकानदार को लगता है कि पैसा आ गया है, जबकि असल में उनके खाते में पैसे ट्रांसफर नहीं होते। नॉन-टेक्सावि व्यापारियों और छोटे दुकानदारों को खास तौर पर निशाना बनाया जा रहा है।

      सूत्रो से हाल की घटनाएँ:

• बिजली ऑफिस के पास ठगों ने QR कोड स्कैन कर 14,000 रुपए की ठगी की।

• गाँधी चौक स्थित एक गिफ्ट दुकान से 2,000 रुपए, दूसरी दुकान से 13,000 रुपए और एक अन्य दुकान से 500 रुपए इसी तरीके से ठगे गए।

• नकली UPI ऐप से पैसा भेजा गया दिखाया, दुकानदार को बैंक में पैसा आने का इंतजार ही रह गया।

      कैसे होता है यह फर्जीवाड़ा?

• ठग Modified (संशोधित) या नकली ऐप इंस्टॉल कर लेते हैं, जो दिखने में असल GPay, PhonePe या Paytm जैसे लगते हैं।

• दुकान पर QR कोड स्कैन करने के बाद तुरंत नकली ‘पेमेंट सफल’स्क्रीन या फर्जी SMS/नोटिफिकेशन दिखा देते हैं, जिससे दुकानदार भरोसा कर लेता है।

• कई बार दुकानदार वास्तविक ट्रांजेक्शन चेक नहीं करते और सामान/कैश दे देते हैं और बाद में पता चलता है कि पेमेंट हुआ ही नहीं।

      चेम्बर, व्यापार संघ और युवा वर्ग के लिए सुझाव:

• व्यापार मंडल और प्रशासन को इस  मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए।

• दुकानदारों को जागरूक किया जाए कि सिर्फ ग्राहकों के मोबाइल स्क्रीन पर दिखाए गए पेमेंट को न मानें।

• हमेशा अपने UPI ऐप या बैंक खाते में पैसे क्रेडिट होने का पुष्टिकरण पाने के बाद ही सामान/सेवा दें।

• युवा पीढ़ी को चाहिए कि इस तरह के नकली ऐप्स का इस्तेमाल न करें, न तो खुद न दूसरों को करें।

      रोकथाम के उपाय:

• कोई भी पेमेंट सफल होने के बाद सिर्फ स्क्रीन देखकर संतुष्ट न हों, अपने ऐप/बैंक से नोटिफिकेशन या संदेश जरूर जांचें।

• UPI ट्रांजेक्शन के लिए हमेशा साउंड/अलर्ट नोटिफिकेशन ऑन रखें।

• अज्ञात या अनधिकृत ऐप्स का लिंक किसी भी माध्यम (टेलीग्राम, सोशल मीडिया) से डाउनलोड बिल्कुल न करें।

• अगर कभी संदेह हो, तो तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करें

Post a Comment

और नया पुराने