फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन


जागता झारखंड नरेंद्र कुमार ब्यूरो लातेहार चंदवा : फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य स्थानीय जनता को फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के प्रति जागरूक करना और दवा वितरण के महत्व को समझाना था। इस अवसर पर अश्विनी मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकथाम योग्य बीमारी है, जिसे समय पर दवा लेने और स्वच्छता अपनाने से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दी जाने वाली दवा को बिना किसी डर के अवश्य सेवन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।कार्यक्रम में चिकित्सा पदाधिकारी और स्वास्थ्य कर्मियों ने फाइलेरिया के लक्षण, कारण और बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और दवा का सेवन कर अभियान में सहयोग दिया। स्वास्थ्य केंद्र परिसर में जागरूकता बैनर और पोस्टर लगाकर जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और चिकित्सा अधिकारियों ने सामूहिक रूप से फाइलेरिया मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि स्वास्थ्य विजय कुमार दुबे, संजीव आजाद मोहनीश कुमार विकी उपस्थित थे



Post a Comment

और नया पुराने