पंचायत जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों को लेकर डीसी को सौंपा आवेदन


जागता झारखण्ड सांवादाता नवाज खान कुडू लोहरदगा

लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद से मिले बड़की चापि पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान।

 लोहरदगा उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद से बड़की चापि पंचायत के उप मुखिया हेना तिवारी के नेतृत्व में वार्ड सदस्य एवं ग्राम प्रधान मिलकर बड़की चाँपि पंचायत के सर्वांगीण विकास हेतु उपायुक्त को आवेदन दिए ।इस मौके पर उपायुक्त डॉक्टर कुमार ताराचंद ने उपस्थित पंचायत जनप्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधान को आश्वस्त किये की लोहरदगा जिला का सभी पंचायत का विकास होगा, साथ ही साथ बड़की चाँपि पंचायत का भी विकास होगा। इस मौके पर बड़की चापि पंचायत के उप मुखिया हेना तिवारी, वार्ड सदस्य जसमणी उरांव ,सुनीता देवी, अनीता लकड़ा, प्रण महतो, शिव शंकर भगत, गीता भगत, सुनील मुंडा, ग्राम प्रधान एतवा उरांव उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने