पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर झामुमो नेता सुदर्शन पासवान ने जताया शोक ।

प्रदीप मंडल जागता झारखंड राजमहल संवाददाता 
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री झामुमो के संस्थापक व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन उर्फ गुरुजी के निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व प्रखंड सचिव सुदर्शन पासवान ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि गुरुजी का निधन न केवल झारखंड बल्कि देश के लिए अपूरणीय क्षति है।उन्होंने कहा कि गुरुजी ने जीवन भर गरीबों, आदिवासियों, मजदूरों, दलितों और वंचितों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। महाजनी प्रथा से मुक्ति दिलाने वाले गुरुजी को आदिवासी समाज में दिशोम गुरु के नाम से जाना जाता है। उनका समर्पण, संघर्ष और नेतत्व भावी पीढ़़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा। सुदर्शन पासवान ने गुरुजी की आत्मा की शांति 'के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और मुख्यमंत्री 'हेमंत सोरेन समेत पूरे 'शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हम सभी इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ हैं और दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धाजलि अर्पित करते हैं।

Post a Comment

और नया पुराने