एसआईआर अभियान के तहत जिला कांग्रेस द्वारा अनमैपिंग मतदाताओं की गई सुनवाई


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़:
सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायत पृथ्वीनगर में SIR (Special Intensive Revision) अभियान के तहत अनमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई, दस्तावेजों की जांच एवं सत्यापन का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न किया गया। इस दौरान आंचल सह ब्लॉक प्रभारी अरविंद कुमार वेदिया के नेतृत्व में ग्राम जैइकीस्टोपुर के चार बूथों पर कुल 130 अनमैपिंग मतदाताओं का सॉर्ट आउट एवं आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर निष्पादन किया गया। वहीं अंजना विद्यालय में भी चार बूथों के अनमैपिंग मतदाताओं की सुनवाई एवं दस्तावेज सत्यापन का कार्य किया गया। दोनों स्थानों को मिलाकर कुल 8 बूथों में लगभग 220 अनमैपिंग मतदाताओं का सुनवाई एवं निष्पादन कार्य पूरा किया गया। इस पूरी प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा आवश्यक दस्तावेजों की जांच कर संबंधित मामलों का नियमानुसार निष्पादन किया गया।पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन एवं समापन जिला कांग्रेस महासचिव सेलिम हुसैन की देखरेख में किया गया।SIR अभियान के माध्यम से मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाने की दिशा में बूथ स्तर पर लगातार कार्य किया जा रहा है।

Post a Comment

और नया पुराने