जागता झारखंड संवाददाता शिकारीपाड़ा (दुमका):
आगामी 9 अगस्त को शिकारीपाड़ा प्रखंड स्तरीय विश्व आदिवासी दिवस समारोह का सफल आयोजन को लेकर आदिवासी अधिकार मोर्चा के सदस्यगणों का एक बैठक शिकारीपाड़ा में संपन्न हुआ। जिसकी अध्यक्षता समाज सेवी हाबिल मुर्मू ने किया।
समारोह में आदिवासी युवक- युवतियों के लिए संताल आदिवासियों का ऐतिहासिक व सामान्य ज्ञान क्वीज प्रतियोगिता, आदिवासी फैशन शो प्रतियोगिता, विभिन्न प्रक्षेत्र पर उत्कृष्ट सेवा प्रदान करनेवाले और उभरते प्रतिभावन युवाओं को पुरस्कृत, सम्मानित और प्रोत्साहित करने का निर्णय लिया गया।
इस बार समारोह में परिचर्चा के माध्यम से यह प्रयास किया जाएगा कि आदिवासी हितैषी संवैधानिक हक अधिकार रहते जिन समस्याओं से आदिवासी समुदाय ग्रसित, पीड़ित, संघर्षरत और जूझ रहे हैं वैसे आदिवासी जनमुद्दों का चिन्हीकरण और समाधान संबंधी सरकार और प्रशासनिक ध्यानाकर्षण हेतु आवाज बुलंद की जाएगी।
समारोह में सामाजिक संस्था "प्रवाह" के ओर से बाल अधिकार संरक्षण को लेकर प्रतिभागियों को जागरूक और प्रोत्साहित किया जाएगा।
इस बार समारोह में स्थानीय उभरते संताली एल्बम गायक/गायिकाओं का मधुर लोक गीतों का प्रस्तुतीकरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
विश्व आदिवासी दिवस समारोह का सफल आयोजन को लेकर बैठक में समाज सेवी वकील बास्की, सेफानिएल किस्कू, ग्रीन मुर्मू, करन मुर्मू, रामू टुडू, पौलूस किस्कू, सीताराम मुर्मू, अंनंत बास्की, श्रीलाल हेम्ब्रम सहित अन्य प्रबुद्धजीविगण शामिल हुए।


एक टिप्पणी भेजें