पाकुड़ विधायक निसात आलम का जनसंपर्क दौरा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, विकास का भरोसा दिलाया


जागता झारखंड संवाददाता पाकुड़:
पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की माननीय विधायक मोहतरमा निसात आलम ने शनिवार को सदर प्रखंड के झिकरहटी पश्चिम, उदयनारनपुर एवं क़िस्मतकदमसर पंचायतों के विभिन्न गांवों का दौरा कर आम जनता से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपने संबोधन में विधायक निसात आलम ने क्षेत्र के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है, ताकि हर व्यक्ति को बेहतर और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है। दौरे के दौरान उन्होंने ग्रामीणों को SIR (Special Intensive Revision) के विषय में विस्तार से जानकारी दी और लोगों से अपील की कि यदि मतदाता सूची या किसी दस्तावेज में नाम, पता या अन्य जानकारी में त्रुटि हो, तो उसे जल्द से जल्द सुधार कराएं। उन्होंने इसे लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक बताया। इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, मिरजाहन विश्वास, रामविलास महतो, मुखिया राजा, आबूतहर, सिराजुद्दीन शेख, अबस अली, डॉ. ऐनुल हक़, अनारूल शेख, जमीरुल अंसारी, मोनीरूल शेख, सोहिदुल शेख सहित कांग्रेस के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने विधायक के इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि क्षेत्र में विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

Post a Comment

और नया पुराने