जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा
: लोहरदगा थाना में गुरुवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई हुई। पुलिस ने 433 किलो गांजा समेत ट्रक जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया।
घटना का विवरण
गुरुवार को रात पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी को गुप्त सूचना मिली कि JH12H 9099 नंबर का बारह चक्का ट्रक लोहरदगा जिला सीमा में प्रवेश कर अवैध गांजा की अंतरराज्यीय तस्करी कर रहा है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वेदांत शंकर के नेतृत्व में छापामारी दल गठित किया गया। कचहरी मोड़ रेलवे ओवर ब्रिज पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग की गई। ट्रक रोकने पर चालक शमशेर अली (48 वर्ष, मांझी थाना, सारण बिहार) और इकराम खां (55 वर्ष, गोंडा उत्तर प्रदेश) को उतारा गया।
तलाशी एवं बरामदगी
दोनों के समक्ष ट्रक की तलाशी ली गई। केबिन के गुप्त बॉक्स में 154 पैकेट गांजा बरामद हुआ, कुल वजन 433 किलोग्राम। ट्रक JH12H 9099 और 2 मोबाइल फोन जप्त। अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लोहरदगा थाना कांड 52/26 धारा 20(b)(ii)(C)/22(c)/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। आगे जांच जारी।गिरफ्तार अभियुक्तशमशेर अली, स/o स्व. चाँद मोहम्मद, ग्राम-मांझी हसन अली बाजार, थाना-मांझी, सारण बिहार।इकराम खां, स/o स्व. मो. करम खां, फैजाबाद रोड बाईपास गिर्द, गोंडा, थाना-नगर, उत्तर प्रदेश।
छापामारी दल सदस्य
वेदांत शंकर, भापुसे, अनुमंडल पदाधिकारी किस्को।रत्नेश मोहन ठाकुर, पुनि सह थाना प्रभारी लोहरदगा।पुअनि रवि रंजन कुमार, पप्पू कुमार।सोअनि अमरनाथ पाण्डेय।तकनीकी: गृ20-43 नीरज कुमार मिश्र।चाअ0-716 निर्मल मार्शल मिंज।आ0-472 विपिन हजाम।आर0-501 बुधराम सिंह मुंडा।लोहरदगा थाना सशस्त्र बल।यह कार्रवाई नशा तस्करी पर लगाम लगाने में महत्वपूर्ण साबित हुई।


एक टिप्पणी भेजें