लोहरदगा नगर चुनाव: दानिश अली की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक, संगठन की एकजुटता पर जोर

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


नगर चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता दानिश अली ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव वा लोहरदगा नगर युवा प्रभारी फहद खान उपस्थित हुऐ उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और एकजुटता ही जीत की सबसे बड़ी ताकत होती है।फहद खान ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार में जुट जाएं और घर-घर जाकर पार्टी की नीतियों और उम्मीदवार के विज़न को जनता तक पहुंचाएं।बैठक में नगर क्षेत्र के विकास, बूथ प्रबंधन और प्रचार-प्रसार की रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष दानिश अली ने कहा कि एकजुट होकर मेहनत की जाए तो नगर चुनाव में शानदार सफलता हासिल की जा सकती है।मौके पर विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इमाम जिला उपाध्यक्ष सा झारखंड अनुशासन कमेटी मेंबर अनिमा कुजूर यूवा सोशल मीडिया इंचार्ज मोहसिन अंसारी युवा कार्यकर्ता राजा अंसारी शमशाद अंसारी मोहम्मद अल्तमश समीर आलम वारिस अंसारी अनुप्रिया कुजूर सोनाली तिग्गा रिमझिम उरांव सरिता उरांव मौजूद रहे।

Post a Comment

और नया पुराने