ग्रामीण अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा यह विधेयक, किसी भी सूरत में नहीं होगा स्वीकार- मोजम्मिल अहमद
जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मिर उबैद उल्लाह लोहरदगा : लोहरदगा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा को बदल कर लाए गए वीबी-राम जी बिल के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा ने शनिवार को लोहरदगा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर जोरदार विरोध दर्ज कराया। झामुमो केन्द्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय के निर्देशानुसार आयोजित इस धरना का नेतृत्व जिला अध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने किया।इस धरना स्थल पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे मौके पर धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद ने कहा कि वीबी-राम जी बिल पूरी तरह जनविरोधी है जो गांव, किसान, मजदूर, आदिवासी और गरीबों की आजीविका पर सीधा हमला करता है। उन्होंने कहा कि यह विधेयक लागू होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित होगी तथा बेरोजगारी, पलायन और गरीबी में वृद्धि होगी। झामुमो इस बिल को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं करेगी और इसे अविलंब रद्द करने की मांग करती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कॉरपोरेट हितों को साधने के लिए गांवों की जमीन, जंगल और संसाधनों को कमजोर करने की साजिश कर रही है जिसे झामुमो कभी सफल नहीं होने देगी। पार्टी जनता के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी। धरना को केन्द्रीय सदस्य नीरू शांति भगत, जिला सचिव अनिल उरांव, महिला जिलाध्यक्ष राधा तिर्की, यूथ जिला अध्यक्ष अजय उरांव, इसरार अहमद अख्तर अंसारी आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर केन्द्रीय सदस्य सरिता भगत, कुड़ू प्रखंड अध्यक्ष शंकर उरांव, भंडरा प्रखंड अध्यक्ष परवेज अंसारी, कैरो प्रखंड अध्यक्ष सज्जाद अंसारी, किस्को प्रखंड अध्यक्ष बिनेश गुप्ता, पेसरार अध्यक्ष अरविन्द उरांव, लोहरदगा अध्यक्ष कृष्णा उरांव, जयप्रकाश शर्मा, नईम अंसारी, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष शाकिर अंसारी, पूर्व केन्द्रीय सदस्य इंजीनियर जफर इकबाल, नगर सचिव मोनू अली, उपाध्यक्ष अहद ख़ान, सह सचिव राहुल कुमार, हसनैन खलीफा, सुषमा उरांव, केशवर उरांव समेत बड़ी संख्या में झामुमो के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन बालमुकुंद लोहरा ने किया।

.jpg)
एक टिप्पणी भेजें