जागता झारखंड संवाददाता गुफरान आलम रांची : राजधानी रांची में सेक्स रैकेट के धंधा खूब फल फूल रहा है। देह व्यापार के इसी अवैध धंधे पर शख्ती बरतते हुए रविवार को लालपुर थाना पुलिस ने छापेमारी की। लालपुर में स्थित लैंडमार्क होटल के पीछे स्थित गली में पुलिस पूरे दल बल के साथ पहुंची और छापेमारी शुरू की। लालपुर थाना क्षेत्र स्थित ओम गर्ल्स हॉस्टल में महिला पुलिस की टीम के साथ रांची पुलिस ने छापेमारी की तो पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास मीडिया और स्थानीय लोगों को जमावड़ा हो गया। ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी करने पहुंची पुलिस ने एक-एक कमरे की तलाशी लेनी शुरू की।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के अनुसार, इस हॉस्टल से सेक्स रैकेट का संचालन हुआ करता था। गर्ल्स हॉस्टल में रह रही लड़कियों से देह व्यापार का धंधा कराया जाता था। गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों को आसपास के अलग-अलग होटलों में ग्राहकों को भेजा जाता था। होटलों एवं पब-बार से लड़कियों की डिमांड होने पर इन्हें ग्राहकों के पास भेजा जाता था। इन लड़कियों को होटलों में नहीं रखकर गर्ल्स हॉस्टल में रखा जाता था और होटलों में डिमांड होने के बाद भेजा जाता था।
सेक्स रैकेट का संचालन करने वाले इन लड़कियों की तस्वीर होटलों में ग्राहकों को भेजते थे और फिर पसंद आने पर होटलों में भेज दिया करते थे। लालपुर पुलिस को सूचना मिली कि ओम गर्ल्स हॉस्टल में बड़े पैमाने बाहर की लड़कियों को रखा गया है जिनके पास कोई वैद्य पहचान पत्र भी नहीं है। इन लड़कियों को देह व्यापार के धंधे में इस्तेमाल किया जाता है। ओम गर्ल्स हॉस्टल की तलाशी लेने के बाद पुलिस को आठ ऐसी लड़कियां मिली जिनके पास कोई वैद्य कागजात नहीं थे, ये लड़कियां देह व्यापार कराने के मकसद से गर्ल्स हॉस्टल में रखी गई थी। एक-एक कर कमरों की तलाशी लेने के बाद पुलिस इन लड़कियों को लेकर लालपुर थाना चली गई।छापेमारी अभियान में सिटी डीएसपी वेंकटेश रमन, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय, लालपुर थानेदार रूपेश कुमार समेत जिले के कई अधिकारी मौजूद रहे।
रांची के लालपुर इलाके में खासतौर पर सेक्स रैकेट का धंधा बड़ी जोर से चलाया जाता है। इस अवैध धंधे का संचालन करने वालों के निशाने पर अक्सर ऐसी लड़कियां होती है जो राज्य या रांची से बाहर से आकर यहां पढ़ाई या फिर नौकरी कर रही होती है। पैसे के लालच में इन लड़कियों को इस धंधे में लगाया जाता है। लालपुर के ओम गर्ल्स हॉस्टल में हुई छापेमारी इस बात की ओर संकेत देती है कि रांची में किस तरह से सैक्स रैकेट का धंधा फलफूल रहा है। इस धंधे में खासतौर पर बंगाल से आई लड़कियों को नौकरी और पैसे का लालच देकर धकेल दिया जाता है। रविवार को बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस की टीम ने ओम गर्ल्स हॉस्टल में छापेमारी की और पकड़ी गई लड़कियों को थाने लेकर चली गई। इन लड़कियों से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क और सरगना को पकड़ने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने जिन लड़कियों को पकड़ा है उनके पहचान पत्र और गतिविधियों पर पुलिस को संदेह है। ओम गर्ल्स हॉस्टल में हुई ये छापेमारी बताती है कि राजधानी रांची में देह व्यापार का धंधा किस स्तर पर चल रहा है।
एक टिप्पणी भेजें