एसआईआर को लेकर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास ने की बैठक, 23 मई से जारी होगी Un-Mapped मतदाताओं की सूची

जागता झारखंड ब्यूरो चीफ मीर उबैद उल्लाह लोहरदगा


उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रमोद दास की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एसआइआर (SIR) को लेकर बैठक आयोजित हुई। इसमें निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी -सह - अनुमंडल पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। इसमें बताया गया कि 23 मई को Un-Mapped मतदाताओं को सूची सभी मतदान केंद्रों में जारी की जाएगी। इसमें जिन मतदाताओं की मैपिंग नहीं हुई है उनकी सूची शामिल है। साथ ही जिन मतदाताओं की मैपिंग नही हुई है वे अपना मैपिंग 23 एवं 24 मई 2026 को अपने मतदान के केंद्र पर जा कर बीएलओ के माध्यम से भी करा सकते हैं। सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मैपिंग के कार्य मे सहयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Post a Comment

और नया पुराने