जागता झारखंड संवाददाता राँची : झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया रद्द करने मतदाता सूची की मशीन पठनीय डिजिटल कॉपी उपलब्ध कराने भाकपा माले सहित अन्य के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल झारखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय पहुंचा भाकपा माले देशव्यापी अभियान संचालित कर रही है,उसी कड़ी में आज झारखंड मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के समक्ष यह कार्यक्रम आयोजित कर
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिलकर,मुख्य चुनाव आयुक्त के नाम एक ज्ञापन सौंपा और कहा कि,आज चुनाव की प्रक्रिया और चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर गहरे सवाल उठ रहे हैं. खास कर जब से केंद्र की सरकार ने कानून बनाकर,चुनाव आयोग के चयन की प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश की जगह गृहमंत्री को शामिल किया गया है।बिहार चुनाव से ठीक पहले तकरीबन 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं। उन सबके नाम हटाने के कारण को सार्वजनिक नहीं करना,मतदाताओं के मन में गहरी आशंका पैदा करता है.लोकसभा नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर, चुनाव आयोग द्वारा दिए गए मतदाता सूची की गहन पड़ताल कर जो आंकड़े पेश किए हैं, वो किसी भी लोकतंत्र के लिए भयावह हैं मताधिकार से किसी नागरिक को वंचित करना या फर्जी मतों को तैयार करना लोकतंत्र को खत्म करने के बराबर है.चुनाव आयोग को तत्काल डिलीट किए गए मतदाताओं की सूची और कारण सार्वजनिक करना चाहिए साथ ही श्री राहुल गांधी द्वारा उठाए सवालों पर बिंदुवार स्पष्टीकरण जारी कर,देश के लोगों की चुनाव आयोग में विश्वास बहाल कराना होगा देश भर के नागरिक आज लोकतंत्र पर हो रहे इस हमले से परेशान हैं। इसके खिलाफ लिख रहे हैं, सड़कों पर उतर रहे हैं. चुनाव आयोग पर निष्पक्ष चुनाव कराने और जनता की इस संस्था में विश्वास बहाल कराने की दोहरी जिम्मेवारी है
माँग पत्र सोपा गया
1. बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षणको वापस लिया जाए।
2. डिजिटल उपकरणों हेतु पठनीय मतदाता सूची उपलब्ध कराया जाए,
3. विगत चुनावों में फर्जी मतदाताओं के पंजीकरण से संबंधी जो भी सवाल उठ रहे हैं, आयोग उसका स्पष्टीकरण दे।
4. मतदान की सीसीटीवी फुटेज के लिए 45 दिनों की समय बाध्यता हटाया जाए और उपलब्ध कराया जाए।
प्रतिनिधि मंडल में भाकपा माले के राज्य सचिव कॉमरेड मनोज भक्त, पोलित ब्यूरो सदस्य हल्धर महतो, भूतपूर्व विधायक विनोद सिंह, भूतपूर्व विधायक राजकुमार यादव, आरवाईए महासचिव नीरज कुमार, गिरिडीह जिला सचिव अशोक पासवान,रामगढ़ जिला सचिव हीरा गोप,देवदीप जी,भुवनेश्वर जी,रविंद्र भुइयां,खुशबू कुमारी,जयंती चौधरी, दिव्या भगत,रामेश्वर चौधरी,अगम राम,पूरन महतो,सीताराम सिंह, सीपीआई के अजय सिंह, जनाधिकार मंच के फादर टोनी और फादर टॉम के साथ सैकड़ों लोग शामिल थें।



एक टिप्पणी भेजें